अनाथ हुए बच्चों की मदद को आगे आया ये समाजसेवी

--Advertisement--

Image

फतेहपुर ब्लॉक की पंचायत के अंतर्गत ढसोली गांव की बचनी देवी के बेटे बलवीर सिंह और उनकी बहू का 1 महीने में निधन हो गया था। निधन होने के बाद उनके अनाथ हुए बच्चों की सहायता के लिए मंडी के समाजसेवी निपुण मल्होत्रा ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि वह पीड़ित परिवार की मदद करना चाहते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि ढसोली निवासी बलवीर सिंह का हृदय गति रुकने से 1 माह पूर्व देहांत हुआ था और उसके बाद उनकी पत्नी सुरेंद्रा कुमारी भी चल बसी। माता-पिता की मृत्यु के कारण दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं।

लड़की की शादी 2 महीने बाद होनी तय है जबकि बेटा किडनी की बीमारी से ग्रस्त है और काम करने में असमर्थ है। माता-पिता की मौत होने के बाद बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में अनाथ बच्चों के अलावा उनकी बुजुर्ग दादी रह गई है।

ढसोली पंचायत के लोगों ने प्रदेश सरकार तथा विधायक ज्वाली अर्जुन सिंह से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हाईकोर्ट ने शास्त्री अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक

हिमखबर डेस्क प्रदेश हाईकोर्ट ने 25 अप्रैल 2026 के प्रैस...