नेवी में तैनात 2 वर्षों से लापता बेटा, परिजनों ने धूमल से लगाई मदद की गुहार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कल्पेश 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की जयसिंहपुर तहसील के पपलाह निवासी विनता देवी व उसके पति सुरेश चन्द ने बुधवार को समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है।

विनता देवी ने भरी आंखों से बताया कि उनका बेटा अनुज पटियाल भारतीय नेवी में सीमेन प्रथम श्रेणी में कार्यरत था। वहीं करीब 2 साल पहले 16 अक्तूबर, 2019 से वह अचानक ड्यूटी के दौरान ही लापता हो गया, जिसका आज तक पता नहीं चला है।

उन्होंने बताया कि वे बेटे को ढूंढने के लिए हर कोशिश कर चुके हैं तथा अब थक-हार कर आपके पास आए हैं ताकि उनका बेटा वापस उन्हें मिल जाए।

विनता देवी ने बताया कि उनका बेटा अनुज पटियाल नंबर 238377टी सितम्बर, 2019 में अपने घर सालाना छुट्टी पर आया था और छुट्टी काट कर घर से 8 अक्तूबर, 2019 को मुम्बई के लिए चला गया। वहां 16 अक्तूबर को आईएनएस व्यास पर उसने ड्यूटी जॉइन कर ली।

विनता देवी के अनुसार उसी शाम 4 बजे बेटे के कमांडर का फोन उनके पति को आया कि उनका बेटा अपने साथी जोकि उसी के साथ उसी जहाज में कार्यरत था, उसके साथ आऊटपास लेकर मुम्बई शहर घूमने गए हैं।

वहीं उसके बाद फिर से दोबारा उसी शाम को साढ़े 6 बजे फोन आया कि उनके बेटे ने वापसी रिपोर्ट नहीं की है तथा वह लापता है। उसने बताया कि तब से लेकर आज तक उसके बेटे का कोई भी पता नहीं चला है।

क्या बोले प्रेम कुमार धूमल

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अनुज के माता-पिता को हौसला दिया तथा रक्षा मंत्री को एक पत्र लिख कर उक्त मामले में सही जांच करने की मांग की ताकि जल्द से जल्द अनुज का सुराग मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...