राजकीय आर्य महाविद्यालय नुरपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर “प्रौद्योगिकी के शिक्षा पर प्रभाव” विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कैरियर गाइडेंस सैल के समन्व्यक डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने दिए गए विषय पर अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता में डॉ. नीरा रश्मि एवं प्रोफेसर संजय जसरोटिया ने जज की भूमिका निभाई।

इस प्रतियोगिता में अनुप्रिया ( बी.एससी. तृतीय वर्ष ) एवं अंबिका शर्मा ( बीएससी द्वितीय वर्ष ) ने प्रथम स्थान, अंतरिक्ष अंबिया ( बी. ए. द्वितीय वर्ष ) ने द्वितीय स्थान एवं अविता चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर आस्था, संतोष, आयुष, सिमरन, तमन्ना, अंशुल, रितीश, अजय, शीतल, अनामिका एवं प्रशांत ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. अरूणा शर्मा ने की। डॉ. दिलजीत सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में बच्चों को प्रौद्योगिकी के लाभ एवं हानि के बारे में बताया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रोफेसर शशि वाला, डॉ. सोहन कुमार, प्रोफेसर चंचल, प्रोफेसर रविंद्र डोगरा एवं स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...