विधायक अर्जुन ठाकुर ने किया ढसोली में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का उद्घाटन

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन ठाकुर ने ढसोली में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की इस अस्पताल से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस अस्पताल पर 47 लाख रुपए की राशि खर्च हुई है और इससे लोगों को आयुर्वेद से संबंधित कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस मौके पर उन्होंने महिला मंडल को बीस- बीस हजार की राशि भी भेंट की। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों को बताया और इलाके में  जो विकास हुआ है, उसके बारे में भी लोगों को अवगत करवाया।

विधायक ने कहा की किसी भी काम को करवाने के लिए समय जरूर लगता है लेकिन भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है। उन्होंने बताया कि शेष बचे हुए कामों को भी करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ जगदीप ,डॉ नरेश एवं सीडीएमओ इंदु शर्मा ने विधायक को शॉल एवं टोपी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और कुछ का मौके पर ही निपटारा किया और शिकायतें संबंधित विभागों को भेज दी गई।

उन्होंने इस अवसर पर आने वाले चुनावों के लिए भी जनता से सहयोग मांगा। उन्होंने ढसोली गांव में एक परिवार के अनाथ हुए बच्चों के बारे मे कहा की इनकी हर संभव सहायता की जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण वशिष्ठ, सीडीएमओ इंदु शर्मा ,वीडियो फतेहपुर रणविजय कटोच पंचायत प्रधान राकेश कुमार समेत समस्त विभागों के अधिकारी पंचायत प्रतिनिधि एवं पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...