भड़वार कबड्डी लीग सीजन छः का भड़वार समर्थ पैलेस में हुआ शुभारम्भ

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

भड़वार कबड्डी लीग सीजन छः का आज भड़वार समर्थ पैलेस के प्रांगण में शुभारम्भ हुआ। लीग शुभारम्भ नूरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने प्रतियोगिता का रिबन काट कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आवाह्न किया।

इस सीज़न में इस बार सोलह टीमें भाग ले रही है। जिसमें क्षेत्रीय टीमों के साथ साथ पंजाब और हरियाणा की टीमें भी अपने जौहर दिखा रही है।

अजय महाजन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में युवा नशे के मक्कड़ जाल में फंसता जा रहा है। ऐसे में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि पैदा होती है। उन्होंने कहा कि युवा स्वस्थ पीढ़ी से ही एक स्वस्थ समाज और समाज से ही एक स्वस्थ्य राष्ट्र का निर्माण होता है।

उन्होंने भड़वार कबड्डी लीग के आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत ही बेहतर ढंग से इस प्रतियोगिता को आयोजित किया है और क्षेत्र की दूसरी पंचायतों को भी इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन अपनी अपनी पंचायतों में करना चाहिए ताकि युवाओं को खेल का मंच प्रदान किया जा सके।

क्लब के प्रधान विशाल पराशर, उपप्रधान पवन जम्वाल, सचिव मलकीत मनु,चेयरमैन अभिनव महाजन,कोषाध्यक्ष सुरिंद पठानिया ने मुख्यातिथि को टोपी और शाल देकर सम्मानित किया।

भड़वार स्पोर्ट्स क्लब इस बार प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को 31000रूपये और उपविजेता टीम को 21000 रुपये इनाम राशि और चमचमाती हुई ट्रॉफियों के साथ सम्मानित करेगी।

वही पूर्व विधायक ने क्लब को इक्कीस हजार रुपये भेंट किए और क्लब को बेहतर आयोजन की बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...