नूरपुर की श्रेया शर्मा यूक्रेन में फंसी, परिवार का है रो-रोकर बुरा हाल

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

यूक्रेन रूस युद्ध मे इस समय कई भारतीय बच्चे यूक्रेन में फंसे हैं और भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इन्ही भारतीय छात्रों में जिला कांगड़ा के नूरपुर की भी एक छात्रा है जिसने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

नूरपुर के वार्ड नंबर 7 की रहने वाले श्रेया शर्मा पुत्री संजय शर्मा ने वीडियो के माध्यम से यूक्रेन के हालात ब्यान किए हैं। श्रेया ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद वह भारतीय दूतावास के निकट रह रहे हैं लेकिन उन्हें खाने की परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि वह पूर्वी यूक्रेन में हैं जहाँ सबसे अधिक हमला किया जा रहा है, ऐसे में सड़क मार्ग से वह लोग नही जा सकते।

उन्होंने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उनके साथ अन्य भारतीय छात्रों को सुरक्षित यहां से निकाला जाए और भारत लाया जाए। श्रेया के परिवार ने सरकार से अपील की है कि उनकी बेटी श्रेया को भारत बापिस लाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...