ना सीधा बस रूट और जर्जर सड़क होने के कारण हो रहे हैं लोग परेशान- अक्षय सिंह डडवाल

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अक्षय सिंह डडवाल ने कहा है कि नंदपुर भटोली ,बियाल, जलरिंया
खबबल, लुदरेट और कथोली के लोगों को सीधी बस सेवा ना होने के कारण अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जो लोग चंडीगढ़, दिल्ली आदि से आते हैं उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

जितने लोग चंडीगढ़ में नौकरी, चिकित्सा या अन्य कामों के लिए जाते हैं उन्हें घर आने के लिए केवल दो बसों के रूट है। जिसमें एक 7:10 पर चंडीगढ़ से गूगलारा है और दूसरी 10:20 पर शिमला से पठानकोट भया चंडीगढ़ रूट पर चलती है।

लेकिन देहरा के बाद दोनों बस एक ही रूट पर चलती हैं जिसकी वजह से नंदपुर भटोली ,बरियाल ,खबबल, लुदरेट , बियाल और कथोली कि लोगों को खासी दिक्कत आती है। रात्रि के समय जर्जर रोड की वजह से कोई भी टैक्सी वाला चलने के लिए तैयार नहीं होता अगर हो भी जाता है तो टैक्सी वाले मुंह मांगे दाम मांगते हैं। उसमें जो आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति है उसे पैदल घर तक पहुंचना पड़ता है।

शासन व प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए विभाग से जल्द से जल्द नंदपुर भटोली, बरियाल ,खबबल बियाल से रूट क्रियान्वित करना चाहिए। ताकि महिलाओं को बुजुर्गों को और जो लोग चंडीगढ़ दिल्ली व अन्य स्थानों आधी में नौकरी पेशा हैं उनको राहत मिल सके।

प्रशासन कम से कम 1 बस का रूट बया नंदपुर भटोली कर दे ताकि ग्रामीणों को सुविधा मिल सके। विकास की गति में नंदपुर भटोली लगातार पिछड़ता जा रहा है। चाहे वह सड़कों की दृष्टि से हो या फिर नांद नाला वाला पुल की बात हो कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो पाया है। बरसात के दिनों में यह नाला पूरी तरह भर जाता है और गांव वासियों को बया सकरी ,बिलासपुर होकर नगरोटा सूरियां से आना पड़ता है।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अक्षय सिंह डडवाल ने कहा है कि सरकार और मौजूदा विधायक के सब वादे धराशाई हो गए हैं और लोगों को किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...