शरण कॉलेज में लता के सिर पर सजा मिस फ्रेशर का ताज

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल

शरण कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन फॉर वुमन घुरकड़ी में डी.एल.एड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपने जूनियर्स के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। जिसमे डी.एल.एड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बेहतरीन तरीके से सभी प्रथम वर्ष की छात्राओं का नृत्य एवं गाना गाकर स्वागत किया।

इस दौरान मिस ब्यूटी मुस्कान, मिस फ्रेशर स्टार कशिश तथा मिस फ्रेशर लता को चुना गया। इस पार्टी में सभी छात्र एवं शिक्षक गण मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में से प्राध्यापक रजनी बाला, मोनिका राणा और इश्विंदर सान्याल ने कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्राओं ने मॉडलिंग, डांस और गाना गाके सबका मनोरंजन किया।

मॉडलिंग में डी.एल.एड प्रथम वर्ष की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन शर्मा ने तीन छात्राओं को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए ख़िताब दिए और साथ ही डी.एल.एड द्वितीय वर्ष की छात्राओं के द्वारा किये गए इस आयोजन की प्रशंसा भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...