मैच के सफल आयोजन के लिए इंद्रूनाग देवता की शरण में आयोजक, BCCI कोषाध्‍यक्ष ने की पूजा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी फिर से पूजा अर्चना के लिए खनियारा स्थित अराध्य श्री इंद्रू नाग देवता के मंदिर पहुंचे। बीसीसीआइ कोषाध्यक्ष अरुण धूमल व एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी श्री इंद्रू नाग देवता के दरबार पहुंचे। पदाधिकारियों ने देवता से मैच के सफल आयोजन को लेकर प्रार्थना की है। इसके बाद अब धर्मशाला क्षेत्र में बारिश थम गई है व बादल भी छंटने लगे हैं।

ऐसे में अब क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्साह बन गया है। क्रिकेट प्रेमी चाह रहे हैं कि मौसम साफ हो और मैच का आनंद ले सकें। वहीं हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकार‍ियों ने पहले ही इंद्रू नाग मंदिर में हवन व पूजा अर्चना कर सफल आयोजन की मन्नत मांगी थी।

अब जब मौसम विभाग ने बताया है 26 व 27 फरवरी को बारिश होगी। ऐसे में शनिवार को सुबह ही बारिश हो जाने से एचपीसीए की चिंताएं बढ़ गईं और एचपीसीए के पदाधिकारी इंद्रू नाग मंदिर में पूजा अर्चना को पुहंचे। अब जब टीम एचपीसीए मंदिर पहुंची है और पूजा अर्चना की है तो उसी के साथ सूर्य देव ने दर्शन दे दिए हैं। जिससे क्रिकेट प्रेमियों में मैच होने की संभावना बन गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...