बाइक दुर्घटना में 29 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

पुलिस थाना गगरेट के तहत अर्जुन सिंह निवासी कुठेड़ा जसवाला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय अर्जुन सिंह वार्ड नम्बर 3 निवासी कुठेड़ा जसवाला तहसील घनारी अपनी बाइक पर लोहारली से अपने घर की तरफ आ रहा था। जब ये अपने गांव कुठेड़ा जसवाला में पहुंचा तो इसकी बाइक के आगे कुत्ता आ गया है। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर सिर के बल गिर गया। उसी समय स्थानीय लोगों द्वारा उसे गगरेट अस्‍पताल पहुंचाया गया।

गगरेट में युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे ऊना के क्षेत्रीय अस्‍पताल भेज दिया गया। लेकिन वहां पर नहीं युवक का इलाज नहीं हो पाया और वहां से उसे पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। युवक ने जख्मों का ताव न सहते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगमी जांच की जा रही है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...