ऊना पटाखा फैक्‍ट्री हादसा: हिमाचल पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया लेबर ठेकेदार, अब मालिक की तलाश

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

ऊना के बाथू पटाखा फैक्ट्री मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। इस मामले में आरोपित गुलफाम मुहम्‍मद को मेरठ उत्‍तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बाथू फैक्ट्री में जो उत्पादन किया जाता था वो एक लेबर ठेकेदार के जरिए किया जा रहा था। इस उद्योग में गुलफाम मुहम्मद लेबर ठेकेदार था और सारी लेबर इसके पास ही ठेके पर कार्य कर रही थी।

पुलिस ने घटनास्थल से एक उत्तर प्रदेश नंबर की गाड़ी ओर आरोपित का मोबाइल नंबर प्राप्त किया था। उत्तर प्रदेश की गाड़ी गाजियाबाद आरटीओ की रजिस्टर थी, जबकि मोबाइल नंबर की अंतिम लोकेशन दिल्ली और उत्तर प्रदेश सीमा के पास की आई थी उसके बाद मोबाइल नंबर बंद हो गया था।

एसआईटी ने गुलफाम और अन्य दो लोगों के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया हुआ है जो कि अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं। अभी तक इस मामले में पुलिस ने एक सुपरवाइजर और लेबर ठेकेदार को पकड़ा है, जबकि फैक्टरी को अवैध रूप से बाथू में स्थापित करने वाला फैक्ट्री मालिक अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।

एसआइटी लगातार आरोपितों की तलाश कर रही है। लेकिन पुलिस असल दोषियों से कोसों दूर है। बाथू पटाखा फैक्ट्री में मरने वालों की सख्या नौ तक पहुंच गई है, जिसमें सभी महिलाएं ही हैं। इस मामले में अभी अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

पीजीआइ में भी घायलों को इलाज न मिल पाने के समाचार सामने आ रहे हैं। पीजीआइ चंडीगढ़ में इस हादसे में घायलों के कुशलक्षेम जानने के लिए मंडल आयुक्त डाक्‍टर एसएस गुलेरिया आज पीजीआई का दौरा करेंगे और इस घटना में घायल लोगों का कुशलक्षेम जानेंगे।

बहरहाल पुलिस गुलफाम मुहम्मद पुत्र शामदीन गांव लासारी जिला मेरठ उम्र 28 वर्ष को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर ऊना ला रही है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में अब तक दो गिरफ्तारियां हो गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...