रैहन पंचायत के लगातार तीन बार प्रधान रहे रमेश कुमार शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

--Advertisement--

Image

फतेहपुर/रैहन- अनिल कुमार

तीन बार लगातार पंचायत प्रधान व 25 वर्ष तक विकास खंड फतेहपुर अध्यापक संघ के प्रधान रहे रैहन निवासी रमेश कुमार शर्मा उम्र 74 वर्ष का गुरुवार देर शाम को बीमारी के चलते निधन हो गए। शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैंकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।  शुक्रवार को मोक्ष धाम रैहन में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के अनुसार रैहन पंचायत के विकास में पूर्व प्रधान स्व. रमेश कुमार शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

गोलवां पंचायत पूर्व प्रधान अनिल पप्पू,प्रेस क्लब राजा का तालाब वी फतेहपुर के सदस्यों योगेश चौधरी, शाम सुन्दर शर्मा, अनिल शर्मा, अरुण, बीएस पठानियां, राजेश कुमार, साहिल कुमार,रविंद्र चौधरी, जमात अली, बलजीत चंबियाल, सुरिंद्र मन्हास, मनमोहन चंबियाल, बलविंद्र चंबियाल, विजय संबियाल, चरणजीत, अजय जम्बाल, आर के मेहरा,ने उनके निधन पर शोक जताया है । वहीं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...