सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पार्टी का पहला काम ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करना- केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उतर प्रदेश के चुनावों में घोषणा पत्र में कर्मचारियों के हितों के लिये ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए वायदा किया है। दूसरी तरफ राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करके अपने घोषणा पत्र का वायदा पूरा करने का तहदिल से धन्यवाद किया।

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान से ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करके शुरुआत कर दी है। अब देश भर में कांग्रेस पार्टी की सरकारें कर्मचारियों के हितों को देखते हुए ओल्ड पपेंशन स्कीम को लागू करेंगी। पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार को ओल्ड पेंशन स्कीम ओर आउट सोर्स कर्मचारियों की नीति के लिए बजट सेशन में ही पूरा करना चाहिए था। लेकिन भाजपा सरकार की काम करने की मंशा ही नही है।

अगर भाजपा सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम ओर ऑउट सोर्स कर्मचारियों की मांगों को पूरा नही करती है तो, कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद पहला काम ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करेगी और ऑउट सोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाएगी।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग की है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सही सलामत लाने के लिए दिल्ली के हिमाचल भवन में कंट्रोल रूम स्थापित करके अधिकारी बिठाना चाहिए। जिससे भारत सरकार यूक्रेन की एम्बेसी के साथ तालमेल बिठा कर भारत के छात्र छात्राओं को सही सलामत अपने घर पहुचाये।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...