हरिद्वार में रंग बिरंगी अद्भुत कांवड़ के दर्शन, देखिए शिवभक्तों की आस्था

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

सनातन धर्म के अनुसार फागुन मास की चतुर्दशी को महा शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। फागुन मास की शिवरात्रि का त्यौहार नजदीक आते ही हरिद्वार में बम बम भोले की गूंज चारो तरह सुनाई देने लगी है। पूरी धर्मनगरी हरिद्वार शिवमयी हो गयी है।

हजारों शिव भक्त जल और कांवड़ लेकर अपने शिवालयों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। फागुन मास की महाशिवरात्रि से पहले रोजाना हजारो शिवभक्तों के हरिद्वार में आने का सिलसिला भी लगातार जारी है।

बम बम भोले के नारों के साथ एक बार फिर धर्मनगरी भक्ति से सराबोर हो उठा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ समेत आसपास के कई राज्यो से शिवभक्त अपनी आस्था लेकर हरिद्वार पहुँच रहे है। यही नही भगवान भोले की जय जय कार करते ये शिव भक्त कई किलोमीटर का सफर पैदल तय कर अपने शिवालयों तक पहुंचेंगे।

इन शिव भक्तों का भगवान भोले के प्रति भक्ती और आस्था देखते ही बनती है। अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर कई शिव भक्त तो पिछले कई वर्षो से लगातार हरिद्वार आ रहे है। हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर महाशिवरात्रि के पर्व पर यह शिव भक्त अपने गंतव्य पहुंचेंगे और अपने अपने शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...