आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी पर करोड़ों रुपए गबन करने के लगे आरोप

--Advertisement--

Image

हमीरपुर अनिल कपलेश

हमीरपुर की आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी पर कथित तौर पर करोड़ों रुपए का गबन करने के आरोप लगे हैं. सोसाइटी में बचत के नाम पर करोड़ों रुपए जिला के लोगों ने लगाए है।

जिला मुख्यालय हमीरपुर में स्थित गांधी चौक में सोसाइटी का ब्रांच कार्यालय लंबे समय से बंद होने के बाद अब लोगों में हड़कंप मच गया। इस सिलसिले में निवेशकों ने डीसी हमीरपुर और एसपी हमीरपुर से वीरवार को मुलाकात की है।

एसपी आकृति शर्मा के आश्वासन के बाद दस्तावेजों के साथ लोगों ने सदर थाना हमीरपुर में भी इसकी शिकायत दी है।

सोसाइटी में निवेश करने वाले लोगों का कहना है कि हमीरपुर जिला में 400 से अधिक लोगों ने करोड़ रुपए इस सोसाइटी में लघु बचत के नाम पर निवेश किए हैं। अब सोसाइटी की हमीरपुर ब्रांच का कार्यालय कई सालों से बंद है और इस मामले को लेकर वह लंबे समय से हर मंच पर शिकायत कर रहे हैं।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर इन लोगों ने अब आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने का भी ऐलान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...