घटिया किस्म के पौधे वितरण पर भड़के किसान

--Advertisement--

Image

अनिल कुमार- चुराह

आज किसानों का प्रतिनिधिमंडल पवन पंसारी की अगुवाई में उद्यान विभाग उपनिदेशक चंबा जिला उपनिर्देशक राजीव चंद्रा से मिला। उन्होंने विभाग पर किसानों के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया ।

उन्होंने कहा किसानों को जिस तरह के पौधे उपलब्ध करवाये जा रहे हैं उनकी अच्छी किस्म के नहीं हैं। साथ-साथ वो रोग युक्त हैं । जो किसानों के साथ एक धोखाधड़ी है । साथ ही कहा कि प्रत्येक बगवान को विशेष विशेषज्ञ की देख रेख में ही पौधों का वितरण किया जाए ताकि किसी तरह से घटिया पौधा बगवानों को न मिले जिस से भविष्य में किसानों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े ।

साथ ही बागवानो ने उपनिर्देशक से आग्रह किया कि पौधों पर सम्बन्धित व्यौरा भी अंकित किया जाए कि पौधे किस नर्सरी व किस किस्म के हैं। उनका व्यौरा लिखा जाए। विशेषज्ञों द्वारा समय – समय पर बागवानों सम्बन्धित समस्याओं का निदान किया जाए ताकि बागवानो को किसी तरह का नुकसान न हो।

प्रति निधि मंडल में किसान लेखराज ,देशराज, चतर सिंह ,हेमराज ,गौरी शंकर ,पाक मोहम्मद इत्यादि मौजूद रहे।

राजीव चंद्रा उप निर्देशक उद्यान विभाग जिला चम्बा के बोल

ये सही है कि बागवान काफी समय पौधों की समस्या लेकर चिंतित थे आज स्वयं बागवानों से मिल कर उनकी समस्या से अवगत हुआ विभाग में पर्याप्त रूप से अधिकारी न होने से बागवानो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा।

फिर भी अपने स्तर पर मैंने बगवानों की समस्या का निदान किया है आने वाले समय में बागवानों को किसी तरह की समस्या न हो इस बारे में सही दिशा में कदम उठाये जायेंगे किसान बागवानो ने इस कार्य को लेकर संतुष्टि जाहिर की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...