जहरीला पदार्थ खाने से हुई महिला की मौत, मामला गर्माता जा रहा

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गूरुंग

जिला चम्बा के अंतर्गत कियाणी पंचायत में जहरीला पदार्थ खाने से हुई महिला की मौत का मामला गर्माता जा रहा है। सदर थाना प्रभारी शकीनी कपूर की अगुवाई में मंगलवार को मायका पक्ष वालों का बयान लेने पुलिस जम्मुहार पहुंची लेकिन, मायके वालों ने यह तर्क देकर अपना बयान देने से मना कर दिया कि मृतका का हिंदू रीति रिवाजों के तहत क्रियाकर्म पूरा करने के बाद ही वे अपना बयान देंगे। उसके बाद पुलिस की टीम वहां से लौट आई।

वहीं, पुलिस की नजर टांडा मेडिकल कॉलेज में महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी है। इस रिपोर्ट से ही महिला की मौत से पर्दा उठेगा। आपको बता दें  कि तीन दिन पहले कियाणी पंचायत में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़ गई।

महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहां पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत पुलिस शव को चंबा ले आई।

सोमवार को जब शव के अंतिम संस्कार की रस्म को ससुराल में पूरा किया जा रहा था तो मायका पक्ष वालों ने वहां पहुंच कर हंगामा कर दिया। उन्होंने अर्थी उठाने से पहले महिला को जहरीला पदार्थ खाने के लिए मजबूर करने वालों को पकड़ने की जिद्द पकड़ ली। यह विवाद काफी देर तक चला।

एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्षता से जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस के समझाने और आश्वासन देने के बाद ही मायके वालों ने अर्थी को ले जाने दिया। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। महिला की मौत मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई मायका पक्ष के बयानों और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...