श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा ने भटेड़ वासा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, फ्री में बांटी दवाइयां

--Advertisement--

Image

श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा ने भटेड़ वासा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, फ्री में बांटी दवाइया,डॉक्टर राजेश शर्मा की प्रेरणा से पंचायत सामुदायिक केंद्र में लोगों की जांची सेहत।

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा के तत्वावधान में विकास खंड देहरा की पंचायत भटेड़ बासा में डॉक्टर राजेश शर्मा की प्रेरणा से पंचायत सामुदायिक केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जन, हड्डी विशेषज्ञ और ईएनटी इत्यादि के मरीजों की जांच की गई। इन मरीजों में अधिकांश संख्या महिलाएं और बच्चों की रही।

जांच के उपरांत सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई, जिन मरीजों को भर्ती योग्य पाया गया, उनको विशेष छूट के साथ श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई।

स्वास्थ्य शिविर के समापन में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने डॉक्टर राजेश शर्मा को धन्यवाद देते हुए श्रीबालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान स्थानीय पंचायत के प्रधान, उपप्रधान और पंच सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...