राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौक में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौक में आज सात दिवसीय शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान श्री ऋषभ ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों के द्वारा सात दिन में किए गए कार्यों की सराहना की और स्वयंसेवकों के सुनहरे भविष्य की कामना की।

उन्होंने स्वंयसेवियों को भविष्य में नशे से दूर रहने व अच्छे संस्कारों को अपनाने का आवाहन किया। शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने उमदा प्रदर्शन किया।

उन्होंने पाठशाला परिसर की साफ सफाई , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक पाठशाला तथा गोद लिए गए गाँव में लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया तथा पेय जल स्रोतों की साफ सफाई भी की l

इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक की भी घोषणा की गई। लड़को में विजय कुमार तथा लड़कियों में तनवी को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेम चंद जसवाल, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान यशवंत वर्मा, स्थानीय पाठशाला के सभी सटाफ सदस्य तथा एन एस एस प्रभारी विनोद कुमार व नीलम कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...