निंरकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिन पर निंरकारी ब्रांच लोअर बरोट ने सफाई व पौधरोपण किया

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए इस वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में स्वच्छता अभियान एवं वननेस वन के अंर्तगत वृक्षों को रोपित किया जा रहा है। इसी कडी मे ब्रांच लोअर बरोट मे भी निंरकारी साध संगत ने कोरोना नियमों को ध्यान मे रखते हुए निंरकारी भवन के परिसर मे साफ-सफाई की।

साफ-सफाई करने के उपरांत संगत ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के र्वचुअली विचार श्रवण किए। निंरकारी ब्रांच लोअर बरोट के मुखी लाल सिंह ने संगत को संबोधित करते कहा कि संत निंरकारी मिशन सदैव मानव कल्याण के लिए अग्रणी रहा है।

जिनमे मुख्यत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए की गई है और यह सभी सेवाएं निंरतर जारी है। उन्होंने बताया कि निंरकारी मिशन के आदेशानुसार अब निंरकार संगते जो दो सालो से कोरोना के कारण बंद थी वह अब भवनों मे 27 फरवरी से हुआ करेगी।

इस मौके पर ब्रांच के संचालक महाजन सिंह,शिक्षक सुर्दशन, महिला इंचार्ज रचना,लेखाकार रमेश भारद्वाज व कैशियर संजय दीवान विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...