हिमाचल बजट सत्र: राज्यपाल के अभिभाषण के बीच कांग्रेस विधायकों ने की नारेबाजी, वाकआउट

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सुबह 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से शुरू हो गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड की विकट परिस्थितियों से निपटते हुए बेहतरीन कार्य किए हैं। राज्य में वेंटीलेटर, आईसीयू बेड और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाया गया। सेवा और सिद्धि के चार साल समृद्धि के रहे।

हिमाचल ने प्राकृतिक खेती को अपनाया। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रदेश सरकार की कार्यशैली की सराहना की है। राज्यपाल के अभिभाषण के बीच कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर लिया। करीब 40 मिनट तक कांग्रेस विधायकों राज्यपाल का अभिभाषण सुना और फिर बीच में ही नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि माकपा विधायक राकेश सिंघा सदन में बैठे रहे। वह कांग्रेस विधायक दल के साथ बाहर नहीं गए।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद भाजपा और कांग्रेस विधायक दल अगले दिन की रणनीति बनाएंगे।मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चैंबर में चर्चा करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक भी विपक्ष की लॉन्ज में बैठक करेंगे। आज प्रश्नकाल नहीं होगा। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आज की कार्यवाही संपन्न हो जाएगी।

यह 13वीं विधानसभा का 14वां सत्र है, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 4 मार्च को अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश करेंगे। चुनावी साल के चलते बजट सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने वाकआउट के बाद सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह केवल झूठ का दस्तावेज है बाकी कुछ नहीं है, इसलिए वाकआउट किया गया है।

राज्यपाल के अभिभाषण में केंद्र का धन्यवाद किया गया है और जबकि किसी भी तरह की कोई आर्थिक मदद नहीं की गई है। केवल झूठ का पुलिंदा है।

चोर दरवाजे से लोगों की भर्ती की जा रही है, नियम कायदे से भर्ती नहीं हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इस संबंध में कोई बात नहीं की गई है। कर्मचारियों को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...