हिमाचल में सामूहिक अवकाश पर जाएंगे चिकित्‍सक, 26 फरवरी को अस्‍पतालों में नहीं देंगे सेवाएं, पढ़ें खबर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में चिकित्‍सक सामूहिक अवकाश पर जाएंंगे। चिकित्सक संयुक्त संघर्ष समिति ने 26 फरवरी को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है और उनकी मांगों पर यदि कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो 28 फरवरी से संपूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे।

चिकित्सा अधिकारी संघ ने यह भी कहा है कि कोविड-19 के दौरान अस्पतालों में व्यवस्थाएं नहीं थी और सीमित साधनों में सेवाएं प्रदान की उसका खुलासा किया जाएगा और किन स्थितियों में चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान की है इस संबंध में जनता के समक्ष सारी व्यवस्था को लाया जाएगा।

संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव पुष्पेंद्र ने बताया पेन डाउन स्ट्राइक 23 और 24 फरवरी को जारी रहेगी। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में अब चिकित्सकों के पास सामूहिक अवकाश पर जाने का ही विकल्‍प है।

प्रदेश में चिकित्‍सक बीते दिनों से लगातार दो घंटे की पेन डाउन स्‍ट्राइक पर हैं। इस कारण दो घंटे तक रोजाना स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्र‍भावित हो रहे हैं। अस्‍पतालों में बेड खाली हो गए हैं। सामान्‍य आपरेशन भी नहीं हो रहे हैं। इस कारण लोग अस्‍पताल का रुख नहीं कर रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...