एक विवाह ऐसा भी: व्हील चेयर पर बैठे लड़के से हुआ प्यार, बैसाखियों के सहारे लिए सात फेरे

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में हुई एक शादी में दुल्हा दिव्यांग है और दुल्हन पूरी तरह से सामान्य। 12वीं कक्षा में पढ़ते हुए लड़की को व्हील चेयर पर बैठे लड़के से प्यार हो गया। यह प्यार क्षणिक नहीं था। दोनों ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अलग-अलग जगहों पर स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

व्हील चेयर पर बैठकर लड़के ने सिविल में बीटेक और लड़की ने मंडी कालेज से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के सिद्धयाणी के पुष्पराज और रिवालसर पंचायत के चढ़ी गांव की हिमा देवी की यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सिद्धयाणी पंचायत के भावत गांव के पुष्पराज 2010 में लेदा के समीप हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे में उनके छोटे भाई सहित करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी।

गंभीर अवस्था में उन्हें आइजीएमसी ले जाया गया। जहां उनकी स्पाइन सर्जरी हुई। वर्तमान में भी उनका आइजीएमसी उपचार चल रहा है।

पिता नरोत्तम दास जेएनजीसी में आउटसोर्स पर चपरासी के पद पर कार्यरत हैं, वहीं चढ़ी गांव की हिमा देवी के पिता नोता राम लोक निर्माण विभाग में लेबर का काम करते हैं।

हिमा ने जब माता-पिता को अपनी पसंद और पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया तो बेटी की पसंद को उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस अनोखी शादी में गांव का हर शख्स गवाह बना। बुजुर्गों के आशीर्वाद के बीच पुष्पराज में जीवनसाथी हिमा के साथ बैसाखियों के सहारे सात फेरे लिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...