कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अपराधों का काला साया फैलता जा रहा है :- शौकत अली

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव श्रीमान शौकत अली जी ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अपराधियों का काला साया फैलता जा रहा है ।

प्रतिदिन अपराधों की इबारतें लिखी जा रही है खून की होली खेली जा रही है अपराधों से आत्मा सिहर उठती हैं कि आज बेखौफ होकर हत्या को अंजाम दिया जा रहा है ।

सुपारियां लेकर कत्ल करवाए जा रहे हैं। दिन प्रतिदिन अपराधों में इजाफा हो रहा है इससे कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है देश के प्रत्येक राज्यों में अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

महानगरों से लेकर गांव तक अपराधों में बढ़ोतरी बहुत ही चिंताजनक है। यह बढ़ोतरी इस बात की घातक है कि अपराधियों के मन में पुलिस व कानून व्यवस्था का डर कम होता जा रहा है।

तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो आज बड़े महानगरों और शहरों में ज्यादा अपराध हो रहे हैं। मगर अब छोटे शहरों में भी इन अपराधों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो रही है।

सामान्यतया देखा गया है कि पुलिस भी अपराधियों के खिलाफ कोई विशेष अभियान नहीं चलाती है। जब कोई बड़ी वारदात होती है तभी पुलिस सक्रिय होती है। यदि समय समय पर रूटीन कार्रवाई होती रहे तो अपराधों पर अंकुश लग सकता है।

आज संपत्ति के झगड़ों के कारण खून की नदियां बहाई जा रही है। परिवार के परिवार खत्म किए जा रहे हैं । आज माफिया के लोगों की वारदातों के कारण जंगलराज राज जैसे हालात पैदा होते जा रहे हैं। अपराधी चंद पैसों के लिए लोगों को भेड़ बकरियों की तरह काट रहे हैं। हर तरफ जुर्म ही जुर्म हो रहा है।

पंजाब उत्तर प्रदेश बिहार राजस्थान हरियाणा महाराष्ट्र झारखंड छत्तीसगढ़ में हर दिन हत्याएं हो रही है। हिमाचल प्रदेश जैसा शांतिप्रिय राज्य भी अपराधों से अछूता नहीं रहा है। हर गली व चौराहों पर लाशें मिल रही हैं। देश में अपराधियों के गिरोह बने हुए हैं जो शाम ढलते ही अपना शिकार ढूंढने लग जाते हैं और लूटपाट करने लगते हैं ।

अपराधों की संस्कृति को फलने फूलने से पहले ही नेसतनाबूद करना होगा । नहीं तो फिर पछताने के अलावा कुछ नहीं हासिल होगा। एक बार अपराध की जड़ें मजबूत हो गई तो उन्हें काटना आसान नहीं होगा। बढ़ते अपराधों पर विश्लेषण करना चाहिए ।

देश ने पुलिस की शिथिलता के कारण ही अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारे देश में जितने भी संगठन हैं सभी को एकजुट होकर इस मुहिम के खिलाफ जगह-जगह अभियान चलाकर समाज में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। समाज को भी इसमें अहम भूमिका निभानी होगी।

जो समाज को अपराध की दुनिया बनाना चाहते हैं। समाज को एकजुट होकर इन दरिंदे अपराधियों को सबक सिखाना चाहिए। देश में अपराध बदस्तूर बढ़ते जा रहे हैं और अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। यदि इस पर शीघ्र संज्ञान ना लिया तो हालात बेकाबू हो जाएंगे और देश में अराजकता फैल जाएगी।

केंद्र सरकार को कारगर कदम उठाने चाहिए ताकि देश में अमन चैन रहे और अपराधों पर अंकुश लग सके अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि अपराधों में पुनरावृति ना हो सके और भारत में अस्मिता बरकरार रहे।

इस मौके पर विराजमान संस्था के चेयरमैन नानक चंद भारद्वाज, उप चेयरमैन परवेज, हिमाचल करप्शन कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन संस्था के प्रधान पंकज धीमान, नैना देवी ब्लॉक आरटीआई सेल के प्रधान कुलदीप ठाकुर व अन्य अधिकारी व मेंबर गण मौके पर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...