जिला चम्बा में होगा 22 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण,केंद्र सरकार की ओर से मिली राशि

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गूरुंग

जिला चम्बा में मनरेगा और प्रोत्साहन राशि से 22 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा। शिक्षा की धारा से नौनिहालों को जोड़ने के लिए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में उन्हें अक्षर ज्ञान दिया जाएगा।

केंद्र सरकार की ओर से शिक्षा और पोषाहार के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर दूसरे पायदान पर पहुंचने पर जिला चंबा को दो करोड़ की प्रोत्साहन राशि मिली है।

इसके तहत जिला में अब बाल विकास परियोजना विभाग, कृषि और पशुपालन विभाग में 2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि विकासात्मक कार्यों पर खर्च करने को मिलेगी। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना विभाग को एक करोड़ 10 लाख की राशि मिलेगी।

जिले के हर ब्लॉक में जहां भूमि उपलब्ध है, वहां पर बनने वाले इन 22 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में किचन, गार्डनिंग, वॉल फीचर, वर्णमाला अंकित रहेगी। जिसे नौनिहाल पढ़कर अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ा सकेंगे। विभाग ने अपने स्तर पर इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सीडीपीओ विभाग जिला में 22 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाएगा। प्रति मॉडल आंगनबाड़ी के निर्माण पर पांच लाख की राशि प्रोत्साहन राशि के फंड से और पांच लाख की राशि मनरेगा के फंड से खर्च होगी।

तो वहीं, कृषि विभाग को मिलने वाली 50 लाख की राशि से सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...