राजकीय माध्यमिक पाठशाला जंगला में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गूरुंग

शिक्षा खंड चुवाड़ी के अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक पाठशाला जंगला में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया| इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने पेंटिंग की और मातृभाषा में कहानियों को सुनाया|

अपने संबोधन के दौरान पाठशाला प्रभारी मिलाप चंद ने कहा कि मानव जीवन में भाषा की एक अहम भूमिका है| भाषा के माध्यम से एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के विचारों का आदान प्रदान करता है|दुनिया भर में कई देशों, राज्यों, कस्बों व इलाकों में भिन्न भिन्न भाषाएं बोली जाती हैं|

कहीं पर किसी की धार्मिक भाषा शैली अलग है, तो कहीं पर बोलचाल का लहजा| लेकिन बावजूद इसके हर भाषा लोगों से संवाद स्थापित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण जरिया है|

शारीरिक शिक्षा शिक्षक वीरेन्द्र ठाकुर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भाषा वह डोर है, जो सबको एक दूसरे से बांधे हुए है| इसी डोर की मजबूती बढ़ाने के लिए हर साल आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है|

इस अवसर पर टीजीटी आर्ट्स राकेश नवहर्ष सिंह, शास्त्री रजनू शर्मा व संजय मोहम्मद उपस्थित रहे|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...