धर्मशाला में लँगड़ी सुधीर कॉंग्रेस का जनता से टूटा सम्पर्क

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

धर्मशाला में लंगड़ी सुधीर कॉंग्रेस का शायद जनता से सम्पर्क टूट चुका है। इसी का नतीजा है कि धर्मशाला में होने वाली घटनाओं-दुर्घटनाओं का सुधीर शर्मा को 48-48 घण्टे बीत जाने के बाद पता चलता है। फिर नींद से सोये सुधीर शर्मा मामले निपट जाने के बाद उलूल-जुलूल बयानबाजी करना शुरू कर देते हैं।

भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता शर्मा, महामंत्री पवन शर्मा और सवित्रा गुरुंग ने कहा कि पूर्व बर्फबारी में फंसे स्लेट गोदाम के युवाओं के मामले में भी 48 घण्टे तक कुम्भकर्णीय नींद सोये सुधीर शर्मा को कोई जानकारी नहीं थी। युवाओं को रेस्क्यू कर वापस ले आने के बाद सुधीर शर्मा को मामले की जानकारी मिली, तो आनन-फानन में उलूल-जलूल बयानबाजी कर अभिभावकों को भड़काना शुरू कर दिया।

वहीं अब राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के छात्रावास में छात्राओं की तबियत बिगड़ने के मामले में भी तीन दिन बाद लँगड़ी सुधीर कॉंग्रेस के कार्यकर्ता तीन दिन बाद आधी-अधूरी जानकारी कुम्भकर्णीय नींद में सोये अपने नेता तक पहुंचा रहे हैं और सुधीर शर्मा उस अधूरी जानकारी के आधार पर गलत बयानबाजी करना शुरू हो गए हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग और महाविद्यालय प्रशासन पूर्व में ही मामले की स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं।

सुधीर शर्मा बोल रहे हैं, उनकी सरकार आने के बाद मामले की जांच करेंगे, तो सुधीर शर्मा यह जान लें कि एक तो प्रदेश में उनकी सरकार आने से रही और दूसरा सुधीर शर्मा जब मंत्री थे तो उनके कार्यकाल में महाविद्यालय में हुए तथाकथित बलात्कार मामले की जांच कीयूँ नहीं करवाई थी?

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...