हमीरपुर बस अड्डे में भिड़े कॉलेज के छात्रः लोहे के कड़े से किया वार, लहूलुहान हुआ छात्र

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

हमीरपुर शहर में कॉलेज छात्र एक बार फिर आपस में उलझ गए। छात्र इस बार कॉलेज के बजाय बस अड्डा हमीरपुर के बाहर गुथमगुथा हुए हैं। आज स्थानीय कॉलेज के छात्रों में आपस में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक छात्र चोट लगने के बाद खून से लथपथ हो गया।

बताया जा रहा है कि हाथ में पहने हुए लोहे के कड़े से इस लड़के के सिर पर वार किया गया है, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं और वह खून से लथपथ हो गया। मारपीट का यह वीडियो मौके पर मौजूद लोगों के फोन के कैमरे में भी कैद हो गया है।

यहां पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान और पुलिस जवान ने मामले में हस्तक्षेप किया। घटना के बाद मारपीट में शामिल सभी युवकों को सदर थाना हमीरपुर में ले जाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...