बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में ब्रेन हैमरेज के मरीज को मिला नया जीवन, एक सप्ताह में भेजा घर

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रदेश के अग्रणी अस्पताल श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में ब्रेन हैमरेज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर ना केवल मरीज की जान बचाई बल्कि एक सप्ताह में उसे ठीक कर घर भिजवा दिया। अस्पताल कार्यरत वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ प्रवीण ठाकुर ने एक बुजुर्ग मरीज़ का समय पर उपचार कर उसे नया जीवन दिया है।

कांगड़ा निवासी अमरनाथ शर्मा के पुत्र ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके पिता जी अचानक बेहोश हो गए थे। वे तुरंत उन्हें लेकर श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा पहुंचे। यहां पर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात न्यूरो सर्जन डॉ. प्रवीण ठाकर ने तुरंत सीटी स्कैन कराया और अन्य आवश्यक जांच की।

जांच में पता चला कि मस्तिष्क में खून के थक्के जमने के कारण पिताजी बेहोश हुए हैं। डॉ प्रवीण तथा डॉक्टर राजेश शर्मा जी ने उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगले दिन पिताजी का ऑपरेशन डॉ प्रवीण ठाकुर ने किया, जो एक काफी जटिल आपरेशन रहा। बेहतर इलाज के चलते एक हफ्ते के भीतर ही पिताजी सकुशल घर वापस आ गये।

अमरनाथ शर्मा के पुत्र ने कहा कहना है कि वे डॉ प्रवीण का शुक्रिया करते है और साथ ही डॉ. राजेश शर्मा बधाई के पात्र हैं, जिन्होने कांगड़ा में इस तरह के असाध्य रोगों के इलाज के श्री बालाजी हॉस्पिटल को बनाया।

वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर प्रवीण ठाकुर ने बताया कि विभिन्न कारणों से मस्तिष्क में खून के थक्के जम सकते हैं ,अगर समय रहते हुए मरीज़ को किसी ऐसे अस्पताल जहां सभी सुविधाएं हो, में ले जाया जाए तो उसकी जान बच सकती है। श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा भी सीटी स्कैन, एमआरआई और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर आदि है। इसीलिए समय पर मरीज को उपचार दिया गया।

श्री बालाजी हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सत्य बंधु सूद ने बताया कि ऐसे ही जटिल ऑपरेशन करने के लिए श्री बालाजी हॉस्पिटल में स्टेट ऑफ आर्ट की विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध है। अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश शर्मा के अथक प्रयासों से कांगड़ा जिले के नागरिकों को उचित दर पर सही समय पर इलाज मिलना सुनिश्चित हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...