फतेहपुर से लापता युवक का लुधियाना रेलवे ट्रैक में मिला शव

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा

फतेहपुर से लापता हुए युवक का शव लुधियाना में रेलवे स्टेशन में ट्रैक में मिला है। वहां की रेलवे पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है और पुलिस आगामी छानबीन कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि फतेहपुर से युवक कैसे लुधियाना पहुंचा और रेलवे ट्रैक में उसका शव किसने फैंका व मौत के क्या कारण रहे? यह सभी जांच का विषय है और पुलिस जांच कर रही है।

युवक अभी अभिवाहित था और स्वजन शव लेने लुधियाना गए हैं। बताया जा रहा है कि गांव वरोह निवासी विकास शर्मा 23 सुपुत्र राजकुमार 11 फरवरी से घर में बिना बताए कहीं चला गया था। उसके स्वजनों ने पुलिस चौकी रैहन में युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

युवक को स्वजनों ने अपने नाते रिश्तेदारों के घरों में भी तलाश किया व अन्य स्थानों पर भी तलाश किया। लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चला। परिवार के लोग अभी भी युवक को यहां वहां तलाश रहे थे, लेकिन उसके शव मिलने की सूचना आई है।

लापता विकास शर्मा के पिता राजकुमार ने बताया कि पंजाब लुधियाना के रेलवे ट्रैक पर उनके बेटे विकास की लाश मिलने की खबर मिली है। वहां की पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। मौत कैसे हुई है इसका पता स्वजनों को अभी तक नहीं चला है।

पुलिस चौकी रैहन के प्रभारी ने बताया कि यहां से लापता युवक का शव लुधियाना में मिलने का पता चला है। 11 फरवरी को युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट स्वजनों ने लिखाई थी। वहीं, नाथ पंचायत के उप प्रधान संजय कुमार ने पुलिस प्रशासन से युवक विकास शर्मा की मौत की तहकीकात करने की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...