नाके पर पुलिस ने चरस संग दबोचा युवक, मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा जिला के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत तुनूहट्टी क्षेत्र के तहत डगोह नामक स्थान पर लगाए नाके पर पुलिस को चरस पकड़ने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार गत शाम जब बकलोह पुलिस टीम नाके पर मौजूद थीं तो तुनूहट्टी की तरफ से एक युवक आया। सामने खड़े पुलिस दल को देखकर वह घबरा गया तथा उसने अपने हाथ में पकड़ा हुआ बैग झाड़ियों में फेंक दिया।

शक के आधार पर जब पुलिस टीम ने उक्त आरोपी के बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 70 ग्राम चरस बरामद की गई ।पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शिनाख्त कांगड़ा जिला के नूरपुर क्षेत्र के भड़वार निवासी 22 वर्षीय पुनीत कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...