दिल्ली जाने से पहले क्या आया हार्ट अटैक? आइजीएमसी पहुंचे सीएम, पढि़ए पूरी खबर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को सुबह अचानक अपना इलाज कराने के लिए आइजीएमसी पहुंचे। जहां उन्होंने कार्डियोलाजी विभाग में अपना इलाज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के हृदय से जुड़े सभी टेस्ट किए गए। इको टेस्ट से लेकर ईसीजी तक सभी टेस्ट किए गए।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री का मंडी जाने का दौरा प्रस्तावित था। इस दौरान मंडी में उन्होंने सिराज छात्र संगठन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। सुबह अचानक उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना। इस दौरान उनका कई बैठकों में हिस्सा लेना था। इस कारण मंडी का दौरा रद्द कर दिया गया।

दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री ने मेडिकल चैकअप कर वाने के लिए अस्पताल का रूख किया। टेस्ट करवाने के बाद वे अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। वहीं राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के लेकर चर्चा है। कहा जा रहा है कि सीएम अपने हलके के छात्र संगठन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे।

इसी बीच दिल्ली से बुलावा आने पर उनका दिल्ली आने का कार्यक्रम तय किया गया। इससे पहले सुबह ही उन्होंने कुछ असहज महसूस करते हुए अस्पताल जाने का फैसला लिया था। अस्तपाल के डाक्टरों का कहना है कि सीएम रूटीन के टेस्ट के लिए अस्पताल आए। कार्डियोलाजी विभाग में उनका चैकअप व टेस्ट किया गया। इसके बाद वे वापस लौट गए।

पैनडाऊन हड़ताल में दी सीएम को स्वास्थ्य सुविधाएं

मुख्यमंत्री जब अस्पताल पहुंचे तो उस समय डाक्टरों की हड़ताल चल रही थी। दो घंटे की हड़ताल के चलते डाक्टर ओपीडी में नहीं थे, लेकिन आपात काल की सभी सेवाएं डाक्टरों ने जारी रखी थी। मरीजों को किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए डाक्टर सेवाएं दे रहे थे। आपातकाल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी डाक्टरों ने सेवाएं देते हुए कार्डियोंलाजी विभाग में उनका इलाज किया व सभी रुटीन के टेस्ट भी किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...