बजाज बाइक शोरूम में लगी आग, 12 नई व् 5 पुरानी बाइक्स जलकर राख

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में वीरवार देर रात बजाज बाइक के शोरूम में आगजनी की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक त्रिलोकपुर मार्ग पर स्थित श्री गणेश बजाज ऑटो एजेंसी में अचानक ही आग भड़क गई। इससे पहले अग्निशमन विभाग व पुलिस की टीम एक्शन में आती, तब तक 12 न्यू ब्रांड बाइकों को आग चपेट में ले चुकी थी। इसमें से 5-6 नई बाइकें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि इतनी ही संख्या में आंशिक तौर पर जली हैं।

इसके अलावा एजेंसी में रिपेयरिंग के लिए खड़ी 5 बाइकें भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। बताया ये भी जा रहा है कि एजेंसी के कार्यालय में कंप्यूटर, स्पेयर पार्टस व अन्य सामान भी राख के ढेर में तब्दील हो गया। हालांकि, नुक्सान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर नुक्सान 25 से 30 लाख के बीच आंका जा रहा है। शुरुआती जांच में शॉट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक आग को पूरी तरह से काबू करने में करीब 4 से 5 घंटे का वक्त लग गया। समूचे घटनाक्रम की एक अहम बात ये भी है कि पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने करीब 10 बाइकों को आग की चपेट में आने से भी बचा लिया। प्रश्न इस बात पर पैदा होता है कि क्या आगजनी से निपटने के लिए जरूरी उपकरणों की व्यवस्था की गई थी या नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...