अब मरीजों को व्हाट्सऐप पर मिलेगी टेस्ट की रिपोर्ट

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

अब जोनल अस्पताल धर्मशाला में मरीजों को लैब में टेस्ट करवाने के लिए घंटों वहां बैठकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में टेस्ट करवाने वाले मरीज अपने व्हाट्सएप नंबर ही अपनी रिपोर्ट मंगवा सकते हैं। इसके लिए धर्मशाला अस्पताल की लैब टीम ने अनूठी पहल शुरू की है।

लैब टीम ने मरीजों को रिपोर्ट उनके व्हाट्सएप पर उपलब्ध करवाने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए लैब ने एक नंबर जारी किया है, जिस पर मरीज अपना नाम, पता और पर्ची नंबर भेज कर अपनी रिपोर्ट घर बैठे ही मंगवा सकते हैं। गौरतलब है कि कई मरीज विभिन्न बीमारियों के चलते अपने टेस्ट करवाते हैं, लेकिन उन्हें रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ता है।

कई टेस्ट की रिपोर्ट तो दूसरे दिन मिलती है, ऐसे में जो मरीज लैब में टेस्ट करवाने आए होते हैं, उन्हें दूसरे दिन भी लैब के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस तरह की समस्याएं मरीजों को आए दिन पेश आती थी। ऐसी ही समस्याओं के समाधान के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला की लैब टीम ने पहल करते हुए 62305-11908 व्हाटसएप नंबर जारी किया है।

इस नंबर पर मरीज अपना नाम, आयु, अपना व्हाटसएप नंबर और करवाए गए टेस्ट का बिल नंबर या आईडी भेजकर अपने टेस्ट की रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। लैब टीम की ओर से शुरू की गई इस पहल से जहां मरीजों का समय बचेगा, वहीं उन्हें बार-बार लैब के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

उधर, जोनल अस्पताल धर्मशाला के एमएस डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि अस्पताल की लैब टीम ने अच्छी शुरुआत की है, इसका फायदा मरीजों को लैब टेस्ट रिपोर्ट लेने के लिए मिलेगा। लैब टीम ने इसके लिए व्हाटसएप नंबर भी जारी किया है। मरीजों को इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...