कार हादसे में पत्रकार की मौत, 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

जिला मंडी के सराज में एक भयंकर कार हादसा पेश आया है। सराज के बागाचुनौगी में कार के खाई में गिरने से दैनिक समाचार पत्र के एक पत्रकार की मौत हो गई। शव की शिनाख्‍त 52 वर्षीय हेमराज पुत्र मंगल सिंह निवासी छोआधार के रूप में हुई है।

हेमराज बुधवार सुबह ही अपने घर से जंजैहली की ओर जा रहे थे, तो 200 मीटर दूर ही गाड़ी एचपी 87ए 0211 अनियंत्रित होकर चनलीनाला में 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी स्वयं हेमराज ही चले रहे थे।

गाड़ी गिरती देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे हेमराज को गाड़ी से निकाला, उन्‍हें जब नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हेमराज सर्वदेवता समिति के भी मुख्य सलाहकार थे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया।

हेमराज की मौत पर सर्वदेवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा, प्रेस सचिव मनोज और प्रेस क्लब मंडी के पदाधिकारयों अध्यक्ष मुरारी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीष सूद, उपाध्यक्ष परी शर्मा, अमन अग्निहोत्री, महासचिव हंसराज सैनी, कोषाध्यक्ष धर्म चंद वर्मा, अंकुश सूद, जय कुमार, दीपेंद्र मांटा, अजय रांगड़ा, अखिलेश महाजन सहित अन्य सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया है। वहीं प्रशासन ने स्वजन को फौरी राहत देने सहित अन्य कार्रवाई आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...