अग्निकांड में 12 कमरों का मकान राख, 52 लाख रुपये का नुकसान

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मंगलवार रात को आग की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। जिसमें करीब 52 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पहली घटना मणिकर्ण घाटी के चौहकी गांव में हुई। जहां चार भाइयों का 12 कमरों का मकान राख हो गया है।

तीन मंजिला भवन में मंगलवार रात नौ बजे आग लगी। इस घटना में करीब 50 लाख की नुकसान आंका गया है। वहीं, जिला मुख्यालय ढालपुर में हनोगी कंटीन में आग लगने से फर्नीचर आदि जल गया है।

इसमें करीब डेढ़ लाख का नुकसान की सूचना है। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। लेकिन चौहकी गांव सड़क से दूर व पानी के अभाव से मकान को जलने से नहीं बचाया जा सका।

जिले में पिछले तीन-चार दिनों से आग की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी दूर्गा सिंह ने कहा कि दोनों घटनाओं में करीब 52 लाख का नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...