गहरी खाई में लुढ़की कार, दो की मौत, दो लोग घायल

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील कोटखाई में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह रामनगर पंचायत में अढैयोग नामक स्थान पर एक कार 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई।

हादसे में दिनेश मेहता(31) पुत्र ज्ञानचंद व आर्यन जनाथा(11) पुत्र बिहारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। वहीं, कार्तिक(9) पुत्र दिनेश कुमार व गोविंद (49) पुत्र भगत राम हादसे में घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई लाया गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...