चोरी के सामान के साथ एक शातिर गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

औद्योगिक कस्बे बद्दी के तहत एक पैकेजिंग यूनिट से लाखों रूपए का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और चार नामजद आरोपियों में से एक आरोपी को चोरी के सामान सहित धर दबोचा।

चोरों ने करीब 13 लाख रुपए की मशीनरी पर हाथ साफ किया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना मानपुरा में चुनड़ी रोड स्थित पैकेजिंग यूनिट के मालिक प्रवीण कुमार निवासी गांव चनाल माजरा तहसील बद्दी ने शिकायत दर्ज करवाई कि विगत 29 जनवरी की रात इसकी कंपनी में पेस्टिंग मशीन से दो गन किट, दो एचएचएस और दोनों मशीन की गंम टंकियां चोरी हो गई हैं । जब उन्होंने कंपनी के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो पाया कि इसमें कंपनी के ही पेस्टिंग ठेकेदार व अन्य शामिल है।

चोरों ने करीब 13 लाख कीमत के सामान पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने पड़ताल के दौरान मिले साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर अंबाला में दबिश दी और नामजद आरोपियों में से एक आरोपी रवि को धर दबोचा, जबकि उसका साथी आशीष कुमार कमरे से फरार होगया पुलिस ने आशीष के कमरे से चोरी का माल बरामद कर लिया है।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की और नामजद आरोपियों में से एक आरोपी को धर दबोचा जबकि बाकी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 लाख कीमत का चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है जबकि अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...