खाई में गिरी कार; मां की मौत, बेटा घायल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

बगस्याड़ के साथ लगते कांढी मोड में मंगलवार शाम एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में मां-बेटा दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के दौरान घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल बगस्याड पहुंचाया गया।

वहीं, महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मां-बेटा कार में थुनाग की तरफ से अपने रिश्तेदारों के जा रहे थे कि कांढ़ी मोड़ के साथ अचानक कार ने अपना नियंत्रण खोया और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मोरू देवी पत्नी शिवदास गांव कटबांदी सैंज की मृत्यु हो गई और प्रकाश चंद पुत्र शिवदास घायल हो गया।

जंजैहली पुलिस से एसएचओ संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...