विदेश भेजने के नाम पर ठगे अढ़ाई लाख, युवक को फर्जी दस्तावेज-टिकट थमाकर शातिर फरार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

थाना बड़सर के अंतर्गत एक पड़ते एक गांव की महिला ने उलेहड़ (रोपड़ी) के एक व्यक्ति पर उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार उस व्यक्ति ने अढ़ाई लाख रुपए लेकर उसके बेटे को जाली दस्तावेज बनाकर दिए थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में समताना खुद की महिला ने बताया कि उलेहड़ के एक व्यक्ति ने उसके बेटे को विदेश भिजवाने की बात कही थी। दो अगस्त, 2021 को उसके बेटे ने विदेश जाने के लिए उस व्यक्ति को दो लाख 50 हजार रुपए दिए।

पैसे लेने के बाद उस व्यक्ति ने इसके बेटे को दस्तावेज व फ्लाइट का टिकट लेकर दिया। महिला के अनुसार उसका बेटा सात अक्तूबर, 2021 को जब मुंबई एयरपोर्ट पर उक्त कागजात व टिकट लेकर पहुंचा, तो वहां पता चला कि उसका वीजा व टिकट कैंसिल हो गए है।

उसके बाद विदेश भेजने वाले व्यक्ति से जब संपर्क किया गया, तो उसने कहा कि वह दो-चार दिन में दोबारा कागज तैयार करके फ्लाइट का टिकट दे देगा, परंतु आज दिन तक दोबारा वीजा व टिकट नहीं दिया। महिला का आरोप है कि उस व्यक्ति ने फर्जी कागजात बनाकर दिए थे।

उधर, इस बारे में डीएसपी बड़सर शेर सिंह ठाकुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए कहा है कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...