हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी से शुरू होगी कला अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया, शेड्यूल जारी

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

जिला मंडी में 15 फरवरी से कला अध्यापकों के पदों को बैचवाइज भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। मंडी जिला के सभी उपरोजगार कार्यालयों में दर्ज बेरोजगारों को भी बैचवाइज भर्ती के लिए होने वाली काउंसलिंग के लिए बुलावा भेज दिया है।

जिन अभ्यर्थियों को काल लेटर नहीं मिले हैं वह भी काउंसलिंग में निर्धारित तारीख को पहुंच कर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। अन्य जिलों के बेरोजगारों की काउंसलिंग का शेड्यूल भी विभाग ने जारी कर दिया है।

जिला शिमला ऊना व चंबा जिला के बेरोजगारों की 15 फरवरी को काउंसलिंग होगी। बिलासपुर व हमीरपुर जिला के अर्भ्यथियों के लिए 17 फरवरी का दिन निर्धारित किया गया है। जिला कांगड़ा के बेरोजगार 18 फरवरी, सिरमौर, कुल्लू व सोलन जिला के बेरोजगारों की काउंसलिंग 19 फरवरी जबकि किन्नौर व लाहुल स्पीति जिला के बेरोजगार 21 फरवरी को काउंसलिंग में भाग लेंगे।

22 फरवरी से मंडी जिला के विभिन्न उपरोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगारों की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। 22 फरवरी को रोजगार कार्यालय सुंदरनगर व बालीचौकी, 23 फरवरी को नेरचौक, गोहर थुनाग व पद्धर रोजगार कार्यालय के बेरोजगार काउंसलिंग में भाग लेंगे।

24 फरवरी को रोजगार कार्यालय सरकाघाट तथा 25 फरवरी को सदर मंडी, करसोग तथा जोगेंद्रनगर रोजगार कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों की काउंसलिंग होगी। सामान्य वर्ग के स्वतंत्रता सेनानी वर्ग के साल 2005 तक जबकि अन्य श्रेणियों के साल 2004 बैच तक के बेरोजगारों को बुलावा भेजा गया है।

क्‍या कहते हैं अधिकारी

प्रारंभि‍क शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अमरनाथ राणा का कहना है जिला में कला अध्यापकों के 66 पदों को भरने के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 15 फरवरी से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अन्य जिलों के बेरोजगारों के लिए भी तारीख निर्धारित की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...