नूरपुर में अवैध खनन को रोकने के लिए खनन अधिकारी कार्यालय में हुई बैठक

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

इस दौरान उन्होंने उपमंडल नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर व जवाली में हो रहे खनन बारे जानकारी की और अवैध खनन रोकने के लिए विभागीय कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।

बैठक बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि खनन कार्यालय नूरपुर के तहत पड़ते क्षेत्र में पिछले माह में अवैध खनन के 17 केस पकड़े है जिन्हें डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना किया गया है।

उन्होंने बताया कि बैठक में विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि वह हर क्रशर पर व उनके लीज एरिया में जाकर निरीक्षण करें । लीज एरिया में पिल्लर लगवाएं और उनके रिकॉर्ड को चैक करें जिसमें क्रशर मैटीरियल की प्रोडक्शन,सेल आदि चैक करें।

उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी तेज करें ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

उन्होंने कंडवाल,खन्नी, देहर खड्ड,रियाली, व्यास रिवर इंदौरा आदि की निगरानी तेज की जाए। अवैध खनन को रोकने के लिए प्रयोग किए जा रहे रास्ते बंद किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विभाग क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए समय-समय पर कार्यवाही कर रहा है जोकि आगे भी जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...