नशे से दूर रहकर देश सेवा में योगदान दें युवा : संदीप पठानिया

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

रिहलू यूथ क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज सेवक एवं बाइन कांट्रेक्टर संदीप पठानिया ने मंगलवार को किया। 10 दिन तक चलने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 16 टीमें भाग ले रही हैं।

इस मौके पर संदीप पठानिया ने कहा कि विजेता टीम को 31 सौ रुपए और उपविजेता टीम को 21सौ रुपए व स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी यदि गलत रास्ते पर चलती है तो निश्चित तौर पर उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। और देश की उन्नति भी प्रभावित होती है, लिहाजा युवाओं को खेलों में अपना ध्यान केंद्रित रखते हुए नशे से बचना चाहिए।

उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उनका यह अभियान पूरी तरह सफल हो रहा है। जिसमें वह युवाओं को नशा छोड़ो खेल खेलो का संदेश दे रहे हैं। और किसी भी देश का भविष्य और तरक्की उस देश के युवाओं पर टिकी होती है।

ऐसे में युवाओं को भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। मंगलवार को रिहलू और हरनेरा के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें हरनेरा ने रिहलू को हराया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...