विधायक अर्जुन ठाकुर ने नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया उद्घाटन

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अंतर्गत पड़ती पंचायत आंवल ठेहडू के गांव हरिया में पहुंचने पर विधायक अर्जुन ठाकुर का गांववासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ-साथ फूलों से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक द्वारा स्वास्थ्य केंद्र हरियां में 22 लाख लागत से बने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया और जनता को सौंपा। इससे लोगों की कई बरसों की मांग पूरी हुई।

वहीं लोगों ने विधायक अर्जुन और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया। वहीं विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि जब जब भाजपा सरकार आई हैं,  तो ही अथाह विकास कार्य हुए हैं। जो विकास 35 वर्ष में हुए मात्र उतना विकास जय राम सरकार चार वर्षों में ही करवा चुकी है।

इस मौके पर प्रदेश कार्य करनी राकेश बाजबा, प्रधान केवल सिंह चौहान, उपप्रधान गणेश शर्मा, पूर्व प्रधान मेहर चंद, तरसेम सिंह उर्फ विक्की, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, महिला मण्डल अध्यक्ष कांता देवी लक्ष्मी देवी, लोकनिर्माण विभाग एक्सईएन अरूण वरिष्ठ, जलशक्ति विभाग एक्सईएन नीरज भोगल बिजली विभाग एक्सईएन सन्याल आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...