ममता फिर हुई शर्मशार, जंगल में मृत मिला एक दिन का नवजात

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पांवटा साहिब के सिरमौरीताल के जंगल में एक नवजात बच्चा मृत मिला है। सूचना के बाद राजबन पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजबन के नजदीक सिरमौरीताल के जंगल में कुछ लोग घास लेने के लिए आए थे तथा लोगों को झाड़ियों में एक नवजात बच्चा दिखा। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना राजबन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने देखा कि एक नवजात बच्चा झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवजात को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने बच्चे के शव को फारेंसिक जांच के लिए नाहन मेडिकल कालेज भेजा है। इस नवजात बच्चे की उम्र एक या 2 दिन की बताई जा रही है।

डाक्‍टर राजीव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक नवजात बच्चे को अस्पताल लाया गया था। जिसकी मौत हो चुकी थी। शव को फारेंसिक जांच के लिए नाहन मेडिकल कालेज भेजा गया है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जंगल में नवजात शिशु का शव मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...