शाहपुर के जियोल झरेड़ में नकली शराब की चार ब्रांड की 66 बोतलें बरामद, मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

कांगड़ा जिले में पुलिस थाना शाहपुर की टीम ने रविवार देर सायं जियोल-झरेड़ में एक घर से 66 बोतल नकली शराब बरामद की है। बड़ी बात यह है कि जो शराब बरामद हुई है उसके ब्रांड नाम ऐसे हैं जो सामान्य तौर पर बाजार में न तो बिकते हैं और न ही किसी ने सुने हैं। नशा माफिया ने अपने ही हिसाब से नाम देकर नकली शराब तैयार की है।

रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि राकेश कुमार निवासी जियोल झरेड़ नकली शराब का कारोबार करता है। पुलिस ने देर सायं राकेश कुमार ने घर में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को चार अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी व देसी शराब की 66 बोतल मिली।

पुलिस टीम ने इसमें 40 बोतल रेस विस्की, साढ़े 11 बोतल हिमालयन मोंक रम व मैजिक मूमेंट की तीन बोतल और एक पेटी यानी 12 बोतल काला अंगूर ब्रांड की देसी शराब बरामद की है। सामान्य तौर पर इस ब्रांड की न तो शराब ठेकों में मिलती है और न ही अन्य किसी बीयर बार में ये ब्रांड मिलते हैं। इसके अलावा जो व्यक्ति शराब समेत पकड़ा गया है कि न ही उसका कोई शराब ठेका है और न ही शराब की कोई फैक्टरी, जोकि यह पिछले लंबे समय से शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि यह शराब राकेश कुमार ने कहां से ली है या कहां तैयार की है। प्राथमिक तौर पर राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...