प्रदेश में पूरी तरह से लागू हो पंजाब वेतनमान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की संचालन समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से दो विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। इसमें संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शर्मा द्वारा संगठन के विरुद्ध की गई गतिविधियों, मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल दिवस के अवसर पर नए वेतनमान से संबंधित तीसरे विकल्प की घोषणा, नए वेतनमान से सबंधित अन्य घोषणाओं के बाद प्रवक्ताओं की अन्य वेतनविसंगतियो पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

इसमें चर्चा की गई कि मनोज शर्मा द्वारा की गई अनुशासनहिनता के लिए उन्हें दोषी करार दिया गया। मनोज शर्मा को 15 दिन पूर्व कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया। इसलिए संचालन समिति ने उन्हें दोषी पाया है।

केसर सिंह ठाकुर ने बताया कि संघ ने सरकार से पंजाब वेतनमान को पूरी तरह लागू करने की मांग की है। नए वेतनमान की अधिसूचना के अंतर्गत स्पष्ट किया है कि नए वेतनमान में टाइम स्केल का लाभ नहीं मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...