ग्रामीणों ने खुद उठाया सड़क ठीक करने का बीड़ा

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

ग्राम पंचायत कोटला के अंतर्गत नेरा गांव के लोगों ने अपने गांव तक पहुंचने के लिए बनी लगभग 40 वर्ष पुरानी सोलधा – नेरा कच्ची एवं दल-दल युक्त सड़क की खस्ता हालत से परेशान होकर खुद ही इसे ठीक करने का बीड़ा उठाया।

रविवार को स्थानीय लोगों ने अपने पैसों से 12 ट्राली बजरी लाकर इस सड़क पर बिछाकर इस सड़क को छोटे वाहनों के चलने के लायक बनाया।

इस सड़क मार्ग के सुधार के लिए स्थानीय लोग कई बार विभाग ‌से मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने जब कोई बात नहीं सुनी, तो लोगों ने खुद ही इस सड़क को ठीक करने का बीड़ा उठाया।

इस अवसर पर करतार चंद, अरूण गोस्वामी, सुरेश, सुखदेव, राजेश, कपिल, मीना, सुलोचना देवी, जीवना देवी, खुशी राम आदि ने सड़क पर वजरी बिछाकर वाहन चलाने लायक बनाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...