ज्वाली में राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माधवी पंडित

ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली द्वारा विश्राम गृह ज्वाली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी चन्द्र कुमार के नेतृत्व में मनाई गई।

चौधरी चन्द्र कुमार सहित कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित किए। चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी।

उन्होंने कहा कि बिडंबना की बात है कि नाथूराम गोडसे के विचारधारा वाली पार्टी आज देश पर राज कर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी के विचारधारा को भुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश को बेचने पर उतारू है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली के अध्यक्ष चैन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता डॉ गुलशन कुमार चौधरी, महासचिव सुरिंदर छिंदा, नगर पंचायत ज्वाली के चेयरमैन रजिंद्र राजू, वाइस चेयरमैन एवी पठानिया, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह, कांग्रेसी कार्यकर्ता शशि चौधरी, पलौहड़ा पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया, मतलाहड़ पंचायत प्रधान अश्विनी चौधरी, सौरभ चौधरी व अमित चौधरी इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...