पंचरुखी पुलिस ने पकड़ी 155 देशी शराब की पेटी

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पंचरुखी पुलिस ने बुधवार देर रात देसी शराब की 155 पेटियां एक जीप से बरामद की हैं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात करीब साढ़े बारह बजे पट्टी चौक पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक जीप आई, जिसे रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक जीप को भगा ले गया।

पुलिस ने शक के आधार पर जीप का पीछा किया और इसे कपूर बस्ती घाड़ के पास पकड़ लिया। चालक जीप छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान जीप से देसी शराब की 155 पेटियां मिलीं।

उधर, एसपी खुशहाल शर्मा ने कहा कि जीप को भगाने और इसे न रोकने पर पुलिस ने चालक अजय कुमार निवासी बैजनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नेरटी पंचायत में वोटर सूची से 15 ग्रामीणोंं के नाम गायब

शाहपुर - नितिश पठानियां विकास खंड रैत की नेरटी पंचायत...

नशे ने ली एक और जान! कमरे में मिला युवक का शव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं...

धर्मशाला: सजायाफ्ता कैदी की मौत, करंट लगने की आशंका; सुरक्षा पर उठे सवाल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला कारागार में पोक्सो...

धर्मशाला में अब 13 जून को भिड़ेंगे भारत-अफगानिस्तान, बीसीसीआई ने शेड्यूल में किया बदलाव

हिमखबर डेस्क एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में अब भारत और अफगानिस्तान...